Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती-छत से गिरकर 4 वर्षीय मासूम गंभीर घायल, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भिनगा किया रेफर

श्रावस्ती-छत से गिरकर 4 वर्षीय मासूम गंभीर घायल, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भिनगा किया रेफर


इकौना (श्रावस्ती):
थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम इटवारिया में छत पर खेलते समय एक चार वर्षीय मासूम अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इटवारिया निवासी दिनेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र विराट पटवा घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मासूम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *