रिपोर्ट: अमित कौशल
लोकेशन:- रूपईडीहा,बहराइच
उत्तर प्रदेश के बहराइच – जहां भाजपा मंडल रुपईडीहा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बहराइच के रूपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा जैतापुर में भाजपा मंडल रुपईडीहा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर सहभोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद अक्षय वर लाल गौड, भाजपा जिला अध्यक्ष, नानपारा विधायक बृजेश पांडे और रामनिवास वर्मा उपस्थित रहे।
युवा नेता एवं समाजसेवी आकाश सिंह हैप्पी ने कहा कि यह राजनीति नहीं बल्कि सेवा नीति है। ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित करना सच्ची मानव सेवा है।
कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए, वहीं हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही। नानपारा अध्यक्ष भाजपा /बृजेश पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष होना चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है।
कार्यक्रम की स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमकर सराहना की और भविष्य में ऐसे सेवा कार्य लगातार होते रहने की कामना की।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar