Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- छात्राओं को लेकर लखनऊ रवाना हुई बस, मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

कन्नौज- छात्राओं को लेकर लखनऊ रवाना हुई बस, मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी


कन्नौज- बालिकाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र (रीजनल साइंस सिटी) का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छात्राओं को लेकर जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान जिज्ञासा, प्रयोग और निरंतर सीखने की प्रक्रिया है। ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकलकर व्यवहारिक रूप से ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अनुभवों से सीखें, अधिक से अधिक प्रश्न पूछें और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रोहित तिवारी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विज्ञान केंद्र में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और गतिविधियों का अवलोकन किया। छात्राओं ने नॉलेज ऑफ स्फीयर्स, 3-डी शो, लाइट एंड साउंड शो, विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन और 3-डी तारामंडल जैसी रोचक प्रस्तुतियों को देखा और विज्ञान से जुड़ी कई नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।

उन्होंने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण के बाद जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे वे अपने अनुभव साझा कर सकें और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिल सके।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बालिकाओं में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें नई खोजों तथा वैज्ञानिक तथ्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एक्सपोजर विजिट छात्राओं के शैक्षिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *