Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा कर दी जान।

प्रतापगढ़-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा कर दी जान।


प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ के चिलबिला क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक किराए के मकान में पत्नी के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही चिलबिला चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक की पहचान विजय गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिंगरामऊ, जौनपुर का निवासी बताया जा रहा है और चिलबिला में किराए पर रहता था।
पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया है। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला गांधी आश्रम गली का है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *