जालौन, यूपी।
रिपोर्ट: जुबेर अहमद
जालौन जनपद में अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा (कुदारी) के प्रथम आगमन पर नगर के कोंच चौराहा पर कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
श्री अनिल कुशवाहा के काफिले में एससी/एसटी आयोग के सदस्य श्री रमेश चंद्र कुंडे भी मौजूद रहे। उनके साथ रोहित राठौर (पत्रकार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अपना दल एस) सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। काफिले का जगह-जगह माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुगर सिंह पटेल (धनोरा), रोहित कुशवाहा (बिरगुआ), अमित (खतौली), रामबाबू कुशवाहा, लाल सिंह (बगिया), हेमंत लंबरदार, करण बरार, रामबाबू बरार, राज मंसूरी, मौलाना खालिद, हकीम जाकिर सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख भाई, सलमान भाई, दीपक पथरी, गुलफान मिस्त्री एवं लाल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar