Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा में रफ्तार का कहर: स्कूली बस ने दूध विक्रेता युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

गोण्डा में रफ्तार का कहर: स्कूली बस ने दूध विक्रेता युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत


गोण्डा।
जनपद गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक निजी स्कूल की बस ने दूध बेचने जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय अनूप गोस्वामी रोज की तरह साइकिल पर दूध लादकर बिक्री के लिए निकला था। इसी दौरान सामने से आ रही ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनूप बस के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बस को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अनूप गोस्वामी दो भाइयों में सबसे बड़ा था और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार बस चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *