Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रुपईडीहा/बहराइच- रुपईडीहा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रुपईडीहा/बहराइच- रुपईडीहा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


RIPORT- अमित कौशल
रुपईडीहा/बहराइच (इंडो-नेपाल बॉर्डर)

नेपाल सीमा से सटे थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले एवं जिले के बाहर से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय सदर बहराइच भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज तर्रार कोतवाल रमेश रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर, उपनिरीक्षक शेखर साहनी, उपनिरीक्षक राहुल सरोज तथा कांस्टेबल अभिषेक सिंह, जयचंद गौड़, विकास प्रजापति और शिवेंद्र यादव शामिल थे, आईसीपी के पास पचपकड़ी तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। जांच के दौरान वे मोटरसाइकिलों के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल अधिक होने के कारण उन्हें तुरंत दबोच लिया गया।

पूछताछ एवं जांच में विभिन्न स्थानों से चोरी की गई कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाह रुप खा, नफीस खा और अरमान खा के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिला के डुडवा गांव पालिका, वार्ड नंबर 4 के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *