Breaking News
Home / BREAKING NEWS / GONDA- रेलवे गुमटी के पास मिला जरवल चीनी मिल के कांटा बाबू का संदिग्ध शव, इलाके में मचा हड़कंप

GONDA- रेलवे गुमटी के पास मिला जरवल चीनी मिल के कांटा बाबू का संदिग्ध शव, इलाके में मचा हड़कंप


खबर : रेलवे गुमटी के पास मिला जरवल चीनी मिल के कांटा बाबू का संदिग्ध शव, इलाके में मचा हड़कंप
करनैलगंज/गोण्डा – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की भभुआ चौकी अंतर्गत चंगेरिया गांव के पास रेलवे गुमटी के नजदीक एक व्यक्ति का संदिग्ध शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विवियपुर अवधूत नगर निवासी रविदत्त सिंह (58) पुत्र हौसला सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविदत्त सिंह जरवल चीनी मिल के लालेमऊ में बतौर कांटा बाबू तैनात थे।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – सपाइयों ने मनाई महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज की जयंती

🔊 पोस्ट को सुनें RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सृष्टि के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *