Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- श्रावस्ती में इंडियन बैंक शाखा हड़ताल के हवाले, ग्राहकों को हुई परेशानी

श्रावस्ती- श्रावस्ती में इंडियन बैंक शाखा हड़ताल के हवाले, ग्राहकों को हुई परेशानी


श्रावस्ती।
जनपद श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक अंतर्गत इंडियन बैंक, हेमपुर शाखा (गुलरा पर्सोहना) में आज हड़ताल का हवाला देते हुए बैंक का कार्य बंद पाया गया। बैंक पहुंचने पर शाखा में कर्मचारी मौजूद दिखे, लेकिन ग्राहकों को कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी।

जब बैंक प्रबंधक श्री अमित से बैंक बंद होने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिला उपमंत्री श्री संतोष कुमार (श्रम विभाग) के निर्देश पर बैंक बंद किया गया है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधन के इस रवैये पर नाराजगी जताई। ग्राहकों का कहना था कि बैंक में सभी कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है।

ग्राहक रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपना केवाईसी (KYC) कराने बैंक आए थे, लेकिन हड़ताल के कारण उनका काम नहीं हो सका।
डॉ. इसराइल ने कहा कि उन्हें तत्काल धनराशि की आवश्यकता थी, लेकिन बैंक बंद होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

बताया जाता है कि जब रिपोर्टर द्वारा बैंक हड़ताल को लेकर शाखा प्रबंधक की बाइट ली जाने लगी, तभी बैंक का ताला खोल दिया गया और कार्य शुरू कर दिया गया।

फिलहाल बैंक बंदी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *