RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी।
कन्नौज। जनपद कन्नौज में पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उन्हें अशोक स्तंभ लगाकर अलंकृत किया और उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस दौरान एसपी ने अभिषेक प्रताप को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar