गोण्डा – बहराइच रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर, जानकी नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महर्षि विश्व शांति आंदोलन के तत्वाधान में विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

गोण्डा स्थित विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु-पूजन, गुरु वंदना एवं भावातीत ध्यान से हुई। विद्यालय परिसर शिव भक्ति के गीतों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो उठा।

प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि विद्या मंदिर संस्थानों के अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा के निर्देशन में ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए किया जाता है।
इस अवसर पर ध्यान सिद्धि प्रशिक्षक श्री अमर सिंह यादव ने भावातीत ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित ध्यान से मानसिक शांति एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा शुक्ला, लतिका पाठक, सुरेश नारायण द्विवेदी, विवेक पांडे और शैलेन्द्र कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar