Breaking News
Home / BREAKING NEWS / फुटबॉल खेल रहे थे सांसद तभी आ गई मौत, पूरे राज्य में शोक की लहर, CM संगमा ने जताया दुख

फुटबॉल खेल रहे थे सांसद तभी आ गई मौत, पूरे राज्य में शोक की लहर, CM संगमा ने जताया दुख


नेशनल डेस्कः मेघालय से लोकसभा सदस्य और वॉयस ऑफ पीपल पार्टी (वीपीपी) के नेता डा रिकी एंड्रयू जे सिंग्कोन का बृहस्पतिवार शाम को शिलांग में फुटसल खेलते समय बेहोश होने के कुछ ही समय बाद अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वॉइस ऑफ द पीपुल्स पार्टी (वीपीपी) के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि यहां के अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें रात करीब 8:45 बजे मृत घोषित कर दिया। पार्टी के सहयोगियों और करीबी साथियों ने बताया कि सिंग्कोन फुटसल खेल रहे थे, तभी यह घटना घटी। लोकसभा में शिलांग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंग्कोन, खासी-जयंतिया पहाड़ियों में जनहित का कार्य करने और जमीनी स्तर पर संपर्क स्थापित करने के लिए जाने जाते थे।

क्या है फुटसल
फुटसल फुटबॉल का एक तेज गति वाला और छोटे मैदान पर खेला जाने वाला रूप है, जिसमें पांच-पांच खिलाड़ियों की टीमें आमने-सामने होती हैं। सिंगकोन को खेलकूद में विशेष रुचि थी और वे सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेते थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सिंग्कोन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक समर्पित जन प्रतिनिधि बताया, जिन्होंने जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम किया। विभिन्न दलों के नेताओं ने भी सिंग्कोन के निधन पर शोक व्यक्त किया और संसद में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने में उनकी भूमिका को याद किया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *