Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- जनखत एवं खैरनगर का गांव का किया मंत्री ने निरीक्षण

कन्नौज- जनखत एवं खैरनगर का गांव का किया मंत्री ने निरीक्षण


जनखत एवं खैरनगर का गांव का किया मंत्री ने निरीक्षण

~विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया गया।

~निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए

~गुणवत्ता और मानकों से किसी प्रकार का समझौता न किया जाएगा

कन्नौज –

असीम अरुण, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा जनपद कन्नौज की ग्राम पंचायत जनखत एवं ग्राम पंचायत खैरनगर का निरीक्षण कर विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया गया।

ग्राम पंचायत जनखत में निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता और मानकों से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

तत्पश्चात मंत्री जी ने ग्राम पंचायत खैरनगर के मजरा गौरनपूर्वा में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वह उपयोगी होने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखाई दे तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे !!

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *