लखीमपुर,खीरी- शहर में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे एलआरपी पुलिस चौकी के ठीक सामने से गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक गुजरता दिखाई दिया। ट्रक में क्षमता से कहीं अधिक ऊंचाई तक गन्ना भरा था, जो पीछे और किनारों से बाहर निकला हुआ था। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर इसी तरह ओवरलोड वाहन इस मार्ग से गुजरते रहते हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। वहीं आरटीओ विभाग भी मूकदर्शक बना रहता है।
पिछले कुछ महीनों में जिले में ओवरलोड वाहनों के पलटने से कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में मोहम्मदी क्षेत्र में एक ओवरलोड ट्रक स्कूली वैन पर गिर गया था, जिसमें करीब 20 बच्चे घायल हो गए थे। इसके बावजूद ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ओवरलोड वाहनों पर तत्काल नियंत्रण लगाने की अपील की है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar