Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कर्नलगंज में रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम, ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज

कर्नलगंज में रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम, ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज


रिपोर्टर – सरदार परमजीत सिंह

करनैलगंज (गोंडा),
जिला करनैलगंज, जनपद गोंडा के कर्नलगंज–हजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 282 पर रोजाना लगने वाले जाम से आमजन बेहाल हैं। ओवरब्रिज न होने के कारण रेलवे फाटक बंद होते ही लखनऊ रोड से अस्पताल चौराहा तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। दोनों ओर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे छात्र, व्यापारी, मरीज और एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

स्थानीय व्यापारियों पवन ओझा, राम कैलाश पांडे, दद्दन तिवारी, पंकज ओझा व संतोष ओझा ने बताया कि फाटक लंबे समय तक बंद रहने से गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। कई बार स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है। उनका कहना है कि ओवरब्रिज अब क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता बन चुका है, क्योंकि जाम के कारण व्यापार, शिक्षा और आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

दिनेश मिश्रा और सुशील मिश्रा ने बताया कि वर्षों से ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई जा रही है। सर्वे भी हो चुका है और अस्पताल से पेट्रोल पंप तक पेड़ कट चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में गंभीर पहल करने की मांग की है।

व्यापारियों पवन ओझा और सर्वेश पांडे का कहना है कि फाटक बंद होने पर कई लोग जान जोखिम में डालकर नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि रोज-रोज के जाम से राहत मिल सके।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *