Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मंदिर में चोरी का आरोप; दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई, साधु वेशधारी ने कई बार लात मारी और चप्पलों से पीटा

मंदिर में चोरी का आरोप; दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई, साधु वेशधारी ने कई बार लात मारी और चप्पलों से पीटा


शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो नाबालिग बच्चों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इन लड़कों की पिटाई तिलहर स्थित कछियानी खेड़ा मंदिर में की गई। बताया जा रहा है कि इन नाबालिगों पर मंदिर में चोरी करने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद इनकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, तिलहर कस्बा के लोकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को कछियानी खेड़ा मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। तभी वहां मंदिर समिति के सचिव व अन्य लोग दो बालकों की पिटाई कर रहे थे। उनके अलावा अन्य लोग भी बालकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

साधु वेशधारी ने बच्चों को लातों से पीटा
तहरीर में उन्होंने बताया कि मंदिर में साधु वेशधारी व्यक्ति ने एक बालक को लातों से पीटा तो दूसरे व्यक्ति ने चप्पल से उसकी पिटाई की। दोनों बालक गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन, आरोपियों ने उन पर जरा भी रहम नहीं किया। इस दौरान एक खाकी वर्दी पहने हुए व्यक्ति भी खड़ा था। उसने भी दोनों बालकों को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोप ये है कि इन दोनों लड़कों ने दो महिलाओं के रुपये चुरा लिए थे। लोगों ने दोनों पकड़ लिया और फिर पिटाई करनी शुरू कर दी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *