Breaking News
Home / BREAKING NEWS / भकुरुहिया पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर टकराई, दो किशोर घायल

भकुरुहिया पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर टकराई, दो किशोर घायल


इकौना।
इकौना–सीताद्वार मार्ग स्थित भकुरुहिया पुल पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई, जिससे दो किशोर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के सलवारिया बनकटी निवासी अंकित कश्यप (15) पुत्र संतोष कुमार तथा रामू (14) पुत्र ननके बाइक से सीताद्वार की ओर जा रहे थे। भकुरुहिया पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल से टकरा गई।

हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर अक्सर तेज रफ्तार और असावधानी के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *