Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ट्यूशन की आड़ में टीचर का ‘गंदा खेल’, शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से बनाए संबंध, पीड़िता की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश

ट्यूशन की आड़ में टीचर का ‘गंदा खेल’, शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से बनाए संबंध, पीड़िता की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश


Bihar Crime News : बिहार के पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की शर्मनाक करतूत ने झकझोर कर रख दिया है। आरोपी शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ विश्वासघात और लंबे समय तक यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है। इस घिनौनी सच्चाई के सामने आने के बाद पीड़िता के घर में मातम पसरा है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में हैवानियत
परिजनों की मानें तो पुनेश कुमार को एक शिक्षक के रूप में घर में पूरा सम्मान दिया जाता था। लेकिन उसने इस विश्वास का फायदा उठाकर छात्रा को प्रेम जाल और शादी के झूठे वादे में फंसा लिया। पढ़ाई के बहाने वह छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा। जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर यह बात अपने परिवार को बताई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपी टीचर की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-2) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी पुनेश कुमार के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *