श्रावस्ती।
जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दरवाजे की कुंडी तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। घटना ग्राम सिसवारा चौराहे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सिसवारा चौराहे पर स्थित अजीत कुमार गुप्ता के आवास पर बीती रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखे जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य होली के अवसर पर थाना मल्लहीपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर कोठी राप्ती बैराज में एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
जब परिवार वापस लौटा तो घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देखी, जिसके बाद चोरी की आशंका पर तुरंत थाना गिलौला को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इसी चौराहे पर करीब दो-तीन महीने पहले एक स्वर्णकार की दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar