Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों को दी गई जानकारी

गोण्डा-जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों को दी गई जानकारी


गोण्डा –
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह शासन की नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की आधारशिला है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें।

प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों को जनगणना के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनगणना कार्य को टीम भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर जनपद को उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में लाने में सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी तरबगंज, तहसीलदार गोण्डा सदर, तहसीलदार तरबगंज, तहसीलदार मनकापुर, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *