Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश

कन्नौज में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश


कन्नौज

रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या ने कन्नौज में वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर महिला जनसुनवाई की और पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित व संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न, भरण-पोषण, पेंशन तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े मामले शामिल रहे। माननीय सदस्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का नियमानुसार, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सदस्या ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के समय उन्होंने न्यू बॉर्न बेबी केयर यूनिट का अवलोकन किया और भर्ती महिलाओं से दवाइयों, उपचार तथा आहार व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसे उन्होंने संतोषजनक बताया। साथ ही अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध महिला बंदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला बंदियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें चिकित्सा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *