प्रतापगढ़ से बड़ी खबर
उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा निष्पक्ष कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध ।
जनपद प्रतापगढ़ में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा दो दिवसीय संचालित है
उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से
सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ की गयी हैं ।
जनपद प्रतापगढ़ के सभी परीक्षा केन्द्रों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है ।
अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की जहाँ निगरानी कर रहे हैं ।
जिससे परीक्षा पारदर्शिता व सुरक्षा के माहौल में हो ।
स्वयं जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर परीक्षा केन्द्रों का लगातार जायजा लेते हुए प्रत्येक बिन्दु पर नजर बनाये हुये हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट डा . आर . आर . पाण्डेय प्रतापगढ़ ।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar