Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP में खौफनाक वारदात! मां के सामने युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, शव की हालत देख कांपे परिजन, वजह जान पकड़ लेंगे माथा

UP में खौफनाक वारदात! मां के सामने युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, शव की हालत देख कांपे परिजन, वजह जान पकड़ लेंगे माथा


कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बाजार जा रहे एक युवक की कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की वजह बीते दिनों मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे बोदरवार बाजार में हुई। पुलिस के अनुसार कप्तानगंज थाना के बोदरवार बाजार के 30 वर्षीय गोविंद साहनी घटना के समय घर से कुछ दूरी पर लगने वाले बाजार में सब्जी लेने जा रहे थे।

परिजनों के अनुसार बाजार के ही दलित बस्ती निवासी सुभाष व उसके घर के लोग गोविंद को रास्ते में रोक लाठी से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। मां सुभद्रा भाग कर मौके पर पहुंची तो गोविंद खून से लथपथ व अचेत पड़े थे। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन व लोगों से घटना की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी शुरू की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार 15 दिन पूर्व ही सुभाष व गोविंद के बीच मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। तब सुभाष ने गोविंद को अपशब्द कहते हुए जान की धमकी दी थी।

Barabanki News : ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की तपिश अब बाराबंकी की सियासत में भी साफ देखी जा रही है। शुक्रवार को जिले के व्यस्ततम पटेल चौराहे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की …..

About One India 24 Live

Check Also

रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल साइंस में बड़ी उपलब्धि

🔊 पोस्ट को सुनें रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *