Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शर्मनाक ! 6 साल की बच्ची से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, परिजनों के उड़े होश

शर्मनाक ! 6 साल की बच्ची से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, परिजनों के उड़े होश


उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 6 साल की बच्ची से 58 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि मासूम के साथ कलयुगी दादा ने हैवानित की है। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में से सामने आई है। जहां एक 6 वर्षीय मासूम को उसके दादा ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना 17 मार्च को तब हुई जब नाबालिग की मां घर पर मौजूद नहीं थी। आरोप है कि दादा ने पोती को कमरे में अकेला पाकर दरिंदगी की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के भूतल पर थे। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची का दादा उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था।

आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। तभी दादा घर से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची के पिता ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। जोकि एक बेहद निंदनीय घटना है। पुलिस ने आरोपी दादा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *