Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Delhi Weather: हो जाओ अलर्ट! हल्की बारिश के बीच IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Delhi Weather: हो जाओ अलर्ट! हल्की बारिश के बीच IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’


दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की हल्की फुहार पड़ने और हवा चलने के कारण सुबह मौसम खुशनुमा रहा तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने शहर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने कहा, ”अगले दो घंटे में अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने/फुहार पड़ने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।” ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और मौसम की मध्यम से गंभीर ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए जिनसे दिक्कत पेश आ सकती है।

केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। लोधी रोड में 15.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है जबकि रिज में तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। आयानगर में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सफदरजंग में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में 5.4 मिमी, लोधी रोड में 6.3 मिमी, रिज में 7.4 मिमी और आयानगर में 5.6 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने बताया कि देश के कई हिस्सों में हुई बारिश और पश्चिमी विक्षोभों के लगातार नजदीक आने के कारण मौसम में बदलाव आया है। उसने कहा, ”अगले एक सप्ताह दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। लू की स्थिति बनने की आशंका नहीं है।” शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 27 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, 15 केंद्रों में यह ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही जबकि ‘बुराड़ी क्रॉसिंग’ में यह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ”अच्छा”, 51 से 100 के बीच ”संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच ”मध्यम”, 201 से 300 के बीच ”खराब”, 301 से 400 के बीच ”बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच ”गंभीर” माना जाता है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *