Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

गोण्डा में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जनपद में महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने मंदिरों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय और कानून द्वारा दिए गए अधिकारों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और त्योहार के दौरान सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी सुझाव दिए। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए लोगों को चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि गोण्डा पुलिस उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर है। साथ ही आपात स्थिति में 112, 1090, 1930, 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की गई।

About One India 24 Live

Check Also

प्रयागराज पुलिस ने नकली नोटों का रैकेट पकड़ा, 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। सरायइनायत पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *