Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नई दिल्ली: ‘हम कस्टम अधिकारी हैं…’ और लूट लिया 22 करोड़ का सोना! पटना में गुजरात के व्यापारी के साथ डकैती

नई दिल्ली: ‘हम कस्टम अधिकारी हैं…’ और लूट लिया 22 करोड़ का सोना! पटना में गुजरात के व्यापारी के साथ डकैती


नई दिल्ली: पटना में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 22 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया और फरार हो गए। यह घटना पटना से सटे खगौल इलाके की है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर गुजरात के एक व्यापारी को निशाना बनाया और उससे करोड़ों रुपये का सोना लूट लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पटना में फर्जी कस्टम अफसरों का खेल:

पुलिस के अनुसार, अपराधी पुलिस के लोगो लगी कार और दो बाइकों पर सवार थे। उन्होंने सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी थी, जिससे वे बिल्कुल असली अधिकारियों जैसे लग रहे थे।आरोपियों ने गुजरात के सोना व्यवसायी को खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर जांच के बहाने उसके तीन बैग अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने व्यवसायी महेश मामतोरा को जबरन कार में बैठाया और कुछ दूरी तक अपने साथ ले गए। नौबतपुर रोड स्थित फौजी ढाबे के पास उसे छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

UPNEWS-बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान बेहाल, गेहूँ और अन्य फसलें बर्बाद

🔊 पोस्ट को सुनें Kannauj। अचानक हुई तेज बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने कन्नौज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *