Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रामगढ़ में सांसद करणभूषण सिंह का जनसंपर्क दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

रामगढ़ में सांसद करणभूषण सिंह का जनसंपर्क दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं


Gonda। कैसरगंज से सांसद Karan Bhushan Singh ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामगढ़ गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वे ग्राम प्रधान विपिन सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सांसद ने आम जनता की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जनता की सेवा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सांसद Karan Bhushan Singh ने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि सांसद समय-समय पर क्षेत्र में आकर जनता से संवाद करते हैं, जिससे लोगों में विश्वास और संतुष्टि बनी रहती है।

सांसद के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिवकुमार तिवारी, अशोक शुक्ला, प्रमेन्द्र ओझा, अन्नू शुक्ला, मनीष शुक्ला, राहुल सिंह, गुड्डू सिंह, माधव राज शुक्ला, डिपर शुक्ला, राजू शुक्ला और बल्लू मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- ब्लॉक जलालाबाद व गुगरापुर में अव्यवस्था…आधा स्टाफ गायब, कामकाज ठप, जनता परेशान

🔊 पोस्ट को सुनें RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज- जनपद के ब्लॉक जलालाबाद और गुगरापुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *