Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में एससीपीएम खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

गोंडा में एससीपीएम खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ


गोंडा।
एससीपीएम खेल महाकुंभ का गोंडा में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। इस खेल महाकुंभ का आयोजन एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय द्वारा प्रतिवर्ष कराया जाता है।

इस अवसर पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय ने बताया कि खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के टॉपर एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

एससीपीएम खेल महाकुंभ की शुरुआत 30 जनवरी से हुई है और इसका समापन 2 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *