Breaking News
Home / BREAKING NEWS / MPNEWS-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

MPNEWS-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक मौके से फरार


धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में फोरलेन पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटूश्याम मंदिर के समीप महाकाली ढाबे के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजानंद गोयल निवासी ग्राम लेपा अपनी बाइक (क्रमांक एमपी 10 जेड जे 6320) से खाली पानी की टंकी लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक (क्रमांक एम एच 18 बीएच 9053) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक ट्रक में फंस गई।

घटना के समय मौके से गुजर रहे समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मनीष छाबड़ा और जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र जायसवाल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल अपने निजी वाहन से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। साथ ही पुलिस और परिजनों को भी सूचना दी गई।

अस्पताल में डॉ. श्वेता सावले द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About One India 24 Live

Check Also

उन्नाव में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *