Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- आयुष्मान कार्ड को लेकर डीएम ने सी.एच.ओ.के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।

कन्नौज- आयुष्मान कार्ड को लेकर डीएम ने सी.एच.ओ.के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।


रिपोर्ट_अवनीश चंद्र तिवारी

* उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को डीएम ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद के समस्त (सी.एच.ओ.) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खंड गुगरापुर के सीएचओ मिथलेश, शिवांशु एवं सुहेल खान को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 1,65,648 पात्र परिवार चिन्हित हैं, जिनमें कुल लाभार्थियों की संख्या 7,76,281 है। अब तक 4,78,545 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जनपद में कुल 1,225 ऑपरेटर आईडी स्वीकृत हैं, जिनमें से 599 सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की। विशेष रूप से विकास खंड छिबरामऊ (स्वेता), हसेरन (वंदना), जलालाबाद (शिल्पी), कन्नौज (देशमिता), सौरिख (प्रतिमा शर्मा), तालग्राम (मालती मौर्य) एवं उमर्दा (अनु) में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही विकास खंड उमर्दा में मनिषा कश्यप द्वारा एक भी गोल्डन कार्ड न बनाए जाने पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्य में सुधार लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.पी त्रिपाठी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वी.के.शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

बिहार में ‘काल वैशाखी’ का कहर शुरू, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा बढ़ा

🔊 पोस्ट को सुनें बिहार में प्री-मानसून का खतरनाक मौसम सिस्टम ‘काल वैशाखी’ सक्रिय हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *