प्रतापगढ़
शिक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ल के विदाई समारोह में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
प्रतापगढ़
हम जिस भी सेवा में होते हैं वहां अपने आचरण कर्म और व्यवहार से
अपनी छाप सबके बीच छोड़ जाते हैं जो हमारी सेवा निवृत्ति के बाद भी स्मरणीय रहता है।
उक्त बातें जनपद के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के प्राथमिक विद्यालय शेखपुर अठगवा के
सहायक अध्यापक दुर्गा प्रसाद शुक्ल की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय द्वारा
आयोजित विदाई समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कही।
उन्होंने कहा कि हमारी नौकरी की तिथि भले ही अनिश्चित रहती है पर नौकरी के बाद सेवानिवृत्ति की तिथि निश्चित हो जाती है।
विदाई समारोह में पूर्व कानूनगो विनोद शुक्ल भी अपने विचार रखे।
इस दौरान रिटायर शिक्षक दुर्गा प्रसाद को अंग वस्त्र व राम चरित मानस देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षिका प्रेम लता शुक्ला व संचालन दिनेश कुमार वर्मा ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट डा. आर . आर . पाण्डेय प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar