रिपोर्ट_अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने जनपद के कृषक बंधुओं से अपील की है कि हाल के दिनों में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के परिप्रेक्ष्य में, जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे अनिवार्य रूप से अपनी क्षति की सूचना निर्धारित समयावधि में दर्ज कराएं।
उन्होंने बताया कि बीमित कृषक टोल फ्री नंबर 14477 पर घटना के 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि नियमानुसार फसल क्षति का आकलन कराया जा सके और पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि समय से उपलब्ध कराई जा सके।
उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त सूचनाओं पर दावा प्रक्रिया में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। अतः सभी बीमित किसान शीघ्रता से सूचना दर्ज कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar