बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अशोक लाट तिराहे पर कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंकते हुए नाराजगी जताई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Dixit के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने असम मुख्यमंत्री के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और नेता Rahul Gandhi पर विवादित टिप्पणी की थी।
प्रदर्शन के दौरान राजेश दीक्षित ने आक्रोशित होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि कांग्रेस इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “योगी-मोदी मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ भी अपना विरोध दर्ज कराया।
बताया गया कि यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai के आवाहन पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar