Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में CM के प्रस्तावित दौरे से पहले BJP जिला अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी में CM के प्रस्तावित दौरे से पहले BJP जिला अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा


लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के 11 अप्रैल को मोहम्मदी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम को सुचारु, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

सीतापुर में सनसनी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, मौके पर मौत

🔊 पोस्ट को सुनें सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *