Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- महिला जनसुनवाई में जमीन कब्जे और धमकी का मामला, पीड़िता ने लगाई गुहार

गोण्डा- महिला जनसुनवाई में जमीन कब्जे और धमकी का मामला, पीड़िता ने लगाई गुहार


गोण्डा- “माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” के तहत आयोजित महिला जनसुनवाई में जमीन कब्जे और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया।

तरबगंज क्षेत्र के ग्राम चन्द्रसुहा निवासी शांति देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि ग्रामीण सड़क निर्माण के बाद बची हुई उनकी भूमि और बंजर जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि पूर्व प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से जमीन का रिकॉर्ड बदलकर अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया और बाद में उसका बैनामा भी करा लिया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण असलहा दिखाकर धमकी देते हैं और घर में जबरन ताला लगाने जैसी घटनाएं भी कर चुके हैं।

पीड़िता ने आयुक्त से भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा रोकने, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-धानेपुर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; आलाकत्ल चाकू बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *