इकौना। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की नृशंस हत्या के विरोध में तहसील इकौना के अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर धरना-प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पियूष जायसवाल को सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राज पांडेय ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनाती बढ़ाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar