धामनोद। नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) माया मंडलोई का स्थानांतरण शासन के आदेशानुसार महेश्वर नगर परिषद में कर दिया गया है। सोमवार को अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार ने उन्हें विधिवत कार्यमुक्त कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा सहित कई पार्षद मौजूद रहे। कागजी प्रक्रिया बड़े बाबू सुनील वर्मा द्वारा पूरी की गई। हालांकि कार्यमुक्ति के समय सीएमओ माया मंडलोई कार्यालय में उपस्थित नहीं थीं।
गौरतलब है कि शासन के आदेश के तहत माया मंडलोई का तबादला महेश्वर (जिला खरगोन) किया गया है, जबकि महेश्वर के सीएमओ प्रियंक पांड्या को धामनोद नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर ममता वर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार ने कहा कि शासन के आदेशानुसार नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उन्हें कार्यमुक्त किया गया है और अब नए सीएमओ के कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार है।
इस दौरान कई पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar