🗞️ लखनऊ से खबर:
लखनऊ। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसी कड़ी में विकास नगर थाना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
विकास नगर इलाके में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जबकि दमकल विभाग के जवान आग बुझाने में लगातार प्रयासरत हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar