Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पपीता खाकर करना चाहती थी अबार्सन, जब इस अभिनेत्री के साथ चौथी क्लास में कजिन ने की थी गंदी हरकत

पपीता खाकर करना चाहती थी अबार्सन, जब इस अभिनेत्री के साथ चौथी क्लास में कजिन ने की थी गंदी हरकत


टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बेहद चौंकाने वाला अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ होने वाले ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में बात की और बताया कि यह समस्या सिर्फ बाहरी दुनिया में नहीं, बल्कि घर के अंदर भी हो सकती है।

कनिका ने बताया कि अक्सर लड़कियां घर में भी ऐसी स्थिति का सामना करती हैं, जिनके बारे में वे किसी से बात नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा, “मान लीजिए कोई कजिन, रिलेटिव या पड़ोसी ऐसा कुछ करता है, तो आप उसे किससे कहेंगे? क्योंकि घर के लोग भी इस तरह की बातों को आसानी से नहीं मानते।”

कनिका ने इस बारे में एक व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया, “मेरे साथ पानीपत में ऐसा हुआ था। मुझे लगता है कि ये घटनाएं ज्यादातर हमारे रिलेटिव्स या कजिन के साथ होती हैं। इस तरह की चीजें बच्चों के दिमाग पर बहुत बुरा असर डाल सकती हैं।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब किसी ने उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ या फिर अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाया, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि कुछ गड़बड़ हो गया है। “मैं चौथी क्लास में थी, और मुझे लगा कि कहीं मैं प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई?” कनिका ने बताया।

उन्होंने अपनी चिंता और समझ का भी खुलासा किया। कनिका ने बताया कि उस समय उन्हें यह समझ नहीं था कि पपीता खाने से अबॉर्शन हो सकता है। घर में जब उनकी भाभियां गर्भवती होती थीं, तो वे पपीता नहीं खाने की सलाह देती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे गर्भपात हो सकता है। इसी वजह से कनिका ने पपीता खाना शुरू कर दिया था, यह सोचकर कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हो गईं।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *