प्रतापगढ़ से डॉ. आर. आर. पाण्डेय की रिपोर्ट:
प्रतापगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी Deepak Bhukar के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत थाना साँगीपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
इसी क्रम में एसओ Gaurav Trivedi ने अपनी टीम के साथ रंगोली नहर के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी शनि को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar