लखीमपुर — कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .32 बोर रिवॉल्वर और एक तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल कुमार उर्फ चापू, निवासी पिपरिया राजापुर, के पास से .32 बोर रिवॉल्वर बरामद हुई। वहीं इमरान खान, निवासी मोहल्ला संकटा देवी, के पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar