Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने दिया अन्य फिल्मों को टक्कर, जानें चार हफ्तों में कितने करोड़ का किया कलेक्शन…

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने दिया अन्य फिल्मों को टक्कर, जानें चार हफ्तों में कितने करोड़ का किया कलेक्शन…


रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं। यह फिल्म अब तक चार हफ्ते पूरे कर चुकी है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता ने अन्य फिल्मों को अपनी रिलीज़ डेट टालने पर मजबूर कर दिया है।

बता दें, फिल्म “धुरंधर 2” रणवीर सिंह की 2025 की हिट फिल्म “धुरंधर” का सीक्वल है, और इसने पहले ही अपनी रिलीज़ के पहले हफ्ते में शानदार 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में हालांकि कलेक्शन में थोड़ी कमी आई, लेकिन फिर भी फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बता दें, तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसने 110.60 करोड़ रुपये कमाए। अब, 29वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की उम्मीद है। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 1108.42 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं और अब यह 1733.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

“धुरंधर 2” की कहानी में रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार निभाया है, जो एक अंडरकवर एजेंट होता है। पाकिस्तान के लियारी में वह रहमान डकैत के गैंग में शामिल होकर अपना खेल बदलता है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *