दिल्ली- संसद में आज अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पक्ष में अपनी बात को रखते हुए बीजेपी को जमकर घेरा…अखिलेश यादव ने बिल के मुद्दे पर बीजेपी पर खूब जुबानी हमला किया….
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि- नारी का नारा बनाना चाहती है बीजेपी… ‘आपके संगठन में सम्मान के लिए कितनी नारी?’…BJP शासित प्रदेशों में कितनी महिला सीएम… दिल्ली में सीएम को अधिकार ही नहीं हैं…
लोकसभा में बोलते-बोलते अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी तंज कस दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि वो सास-बहू वाली तो हार गई. ये लोग महिलाओं को असल में उनका हक नहीं देना चाहते हैं….
बस अखिलेश यादव के इसी बयान पर अब स्मृति ईरानी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है… स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है….
स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट में कहा कि सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया। अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख़ करते हैं।
कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने ज़िंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की।
सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं,…महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं।…
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar