Breaking News
Home / BREAKING NEWS / करौली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते एसडीएम समेत तीन गिरफ्तार

करौली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते एसडीएम समेत तीन गिरफ्तार


करौली (राजस्थान) से रिपोर्ट:
राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और यूडीसी प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जमीन के बंटवारे से जुड़े एक मामले में यह रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को कार्यालय से ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम के अलावा लगभग ₹4 लाख नकद भी बरामद किए गए हैं। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसीबी ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *