Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण


गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनीता मिश्रा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश की आधी आबादी को सशक्त आवाज मिलेगी और महिलाओं के सपनों को नई दिशा प्राप्त होगी।

डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए कारगर साबित हो रही हैं, लेकिन उनका पूरा लाभ तभी संभव है जब महिलाएं शिक्षित हों और समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना समय की जरूरत है।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब यह धारणा बदलनी होगी कि महिलाएं बेहतर नेतृत्व नहीं कर सकतीं। उनके अनुसार, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संवेदनशील और जनहितकारी नीतियां बनेंगी, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और वे अब घर की सीमाओं से निकलकर जिला, विधानसभा और संसद तक अपनी भूमिका निभाएंगी। ऐसे में महिलाओं को इस अवसर को स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने भी महिला आरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को संतुलित और सशक्त दिशा देगा।

About One India 24 Live

Check Also

करनैलगंज,गोंडा-अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, भाजपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट- शिव शंकर” शिवा गुप्ता” करनैलगंज(गोण्डा)। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *