बहराइच,उत्तर प्रदेश
Bahraich जनपद के थाना रुपईडीहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवध के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी नानपारा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा।
मामले के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को ग्राम चर्दा से खैरहनिया जाने वाली सड़क पर एक पिकअप वाहन से बोरे में संदिग्ध मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने वाहन और मांस को कब्जे में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बाद में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसी केस में वांछित चल रहे कादिर (26) निवासी सीतापुरवा, थाना रुपईडीहा को पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन रुपईडीहा के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं और मानवाधिकार निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जितेश सिंह और आरक्षी रविंद्र यादव शामिल रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar