लोकेशन: गोण्डा,यूपी
उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर गोण्डा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा लिया।

गोण्डा में 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की एंट्री प्रक्रिया, फ्रिस्किंग, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की बारीकी से जांच की।
परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। एसपी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाए।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस भर्ती परीक्षा में जिले में कुल 33,120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 2 अपर पुलिस अधीक्षक, 3 क्षेत्राधिकारी, 40 निरीक्षक, 101 उपनिरीक्षक सहित कुल 449 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही हर केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों के आसपास लगातार निगरानी और गश्त के लिए मोबाइल पुलिस टीमें भी सक्रिय रहेंगी, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar