Breaking News
Home / BREAKING NEWS / करनैलगंज (गोण्डा)- गैस एजेंसी कर्मचारी से अभद्रता, जान से मारने की धमकी का आरोप

करनैलगंज (गोण्डा)- गैस एजेंसी कर्मचारी से अभद्रता, जान से मारने की धमकी का आरोप


करनैलगंज (गोण्डा): मनोकामना गैस एजेंसी पर कार्यरत एक कर्मचारी के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बम्भौरा जरवल रोड निवासी प्रियांशु सिंह पुत्र विजय सिंह मनोकामना गैस एजेंसी पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल 2026 को मसौलिया निवासी आकाश सिंह एजेंसी पर पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। मना करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जरवल रोड पर आते-जाते समय उसे नहीं छोड़ा जाएगा।

पीड़ित प्रियांशु सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनेलगंज नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अभी प्रार्थना पत्र के संबंध में हमें जानकारी नहीं है लेकिन अगर प्रार्थना पत्र पड़ा है तो मामले की जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी

About One India 24 Live

Check Also

मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद दो कारों में आग

🔊 पोस्ट को सुनें लोकेशन: मिर्ज़ापुर, यूपी उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से दिल दहला देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *