Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में 30वीं अन्तर जनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

कन्नौज में 30वीं अन्तर जनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित


रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज के पुलिस लाइन्स में आयोजित कानपुर जोन की 30वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रिजर्व पुलिस लाइन्स कन्नौज में आयोजित इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन की कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, श्री हरीश चन्द्र ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रनव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उत्साह और अधिकारियों के प्रोत्साहन के साथ हुआ, जिसने खेल भावना को और मजबूती दी।

About One India 24 Live

Check Also

UK News: रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर, जानें सफलता की कहानी…

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *